दिल्ली में उम्मीदवारों का वोटिंग जारी, जामा मस्जिद तथा नरेला विधानसभा का झंगोला गाँव में वोटों का बाईकाट

चुनाव क्षेत्र दिल्ली
चुनाव दिनांक: 7 फरवरी 2015
कुल मतदाता: 1, 33,09078
पुरुष: 73,89,089
महिला: 59,19,127
अन्य: 862
कुल प्रत्याशी: 673
कुल विधान सभा सीटें: 70
नई दिल्ली (यामीन, अनिल अत्री): दिल्ली की छठी विधानसभा और नई सरकार के गठन के लिए दिल्ली के करीब 1.33 करोड़ मतदाता अपना निर्णय सुना रहे हैं। पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारे देखी जा रही हैं।
आज सुबह पहले घंटे में भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, अजय माकन, शीला दीक्षित, नेता मनीष सिसोदिया, नुपूर शर्मा, डॉ. हर्षवर्धन आदि ने अपने-अपने वोट डाले।
देवली विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर वोटिंग मशीन में गड़बड़ी की शिकायत के बाद मतदान रोक दिया गया है। वहीं घोंडा में भाजपा उम्मीदवार साहब सिंह चैहान के बेटे ने आप कार्यकर्ताओं पर गाड़ी रोककर हमला करने की कोशिश का आरोप लगाया। दूसरी ओर, कृष्णानगर में भाजपा उम्मीदवार किरण बेदी ने आप पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया।
इस चुनाव में किरण बेदी, अरविंद केजरीवाल और अजय माकन सहित चुनाव मैदान में उतरे कुल 673 प्रत्याशियों के भविष्य का मतदाता फैसला करेंगे।
दिल्ली की नई सरकार के गठन के लिए हो रहा यह चुनाव अब तक का सर्वाधिक दिलचस्प और रोचक चुनाव है। क्योंकि कांग्रेस व भाजपा के बीच होने वाली पारंपरिक लड़ाई बदल गई है और अरविंद केजरीवाल की अगवाई में आप की भूमिका ज्यादा अहम हो गई है। इसीलिए यह चुनाव पूरी तरह त्रिकोणात्मक बन गया है। दिल्ली की 70 में से 35 सीटें ऐसी हैं जहां कांटे का मुकाबला है। भाजपा, कांग्रेस और आप बहुत करीबी लड़ाई में हैं।
वहीं दूसरी तरफ जामा मस्जिद इलाके में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। वहीं दिल्ली के नरेला विधानसभा के झंगोला गाँव के लोगो ने किया मतदान का बहिष्कार कर दिया है, पूरा गाँव नही वोट नहीं डाल रहा है। कोई जबरन वोट न रोके इसके लिए पुलिस बल भी लगाया गया है। पर वोटिंग नहीं हो रही है। गाँव के लोग विकास न होने से और झूठे वायदों से नाराज है। हैरानी की बात है कि 2500 वोटरों में पहले 4 घंटों में 10 वोट भी नहीं पड़े।